19 Apr 2024, 21:37:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 1:49PM | Updated Date: May 17 2020 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। इस बार छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत 71.34 रहा। जबकि पिछले साल पास प्रतिशत 71.90 रहा था। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ए जे शाह ने बताया कि इस साल मार्च में आयोजित परीक्षा में उपस्थित कुल 1,16,494 छात्रों में से 83,111 उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें 76.62 फीसदी छात्र ए ग्रेड और 68.21 फीसदी छात्र बी ग्रेड में उत्तीर्ण हुए हैं।
 
इस बार लड़कों ने लड़कियों से बाजी मारी। लड़कों का पास प्रतिशत 71.69 जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 70.85 रहा। पिछले साल लड़कियों का पास प्रतिशत 72.01 और लड़कों का 71.83 रहा था। राजकोट 84.69 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर परिणाम वाला जिला रहा है जबकि छोटा उदेपुर के 32.64 प्रतिशत के साथ सबसे लचर नतीजे रहे हैं। अंग्रेजी माध्यम के छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 74.02 और गुजराती माध्यम का 70.77 प्रतिशत रहा है। बोर्ड ने विज्ञान वर्ग के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट जीएसईबीडॉटओआरजी पर भी अपलोड कर दिए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »