27 Jul 2024, 16:51:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Moto G04s की भारतीय लॉन्च डेट हुई कंफर्म, Flipkart पर होगी सस्ते फोन की सेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2024 4:29PM | Updated Date: May 25 2024 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही भारत में अपना नया एंट्री लेवल फोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने इस साल फरवरी में Moto G04 को लॉन्च किया था। अब ब्रांड Moto G04s को भारत में लॉन्च करने वाला है। ये हैंडसेट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने माइक्रोसाइट पर फोन की कुछ डिटेल्स भी टीज की हैं। 

स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, RAM बूस्ट सपोर्ट, Android 14 और दूसरे फीचर्स मिलेंगे। Flipkart पर इस फोन की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई है। आइए जानते हैं अपकमिंग Moto G04s में क्या खास होगा। Flipkart माइक्रोसाइट के मुताबिक, Moto G04s भारत में 30 मई को लॉन्च होगा। ये हैंडसेट सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। ध्यान रहे कि Motorola के ज्यादातर फोन्स Flipkart पर ही बिकते हैं। ये स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन- डार्क ऑरेंज, ग्रीन, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध होगा। 

Moto G04s में 6.6-inch का पंच होल डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। बता दें कि Moto G04 में कंपनी ने 6.56-inch का डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। मोटोरोला के अपकमिंग फोन में UniSoC T606 प्रोसेसर मिलेगा। 

ऑप्टिक्स की बात करें, तो ये फोन 50MP के AI मेन लेंस के साथ आएगा। फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। बता दें कि Moto G04 में 16MP का रियर कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट कैमरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कंपनी इसे दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च कर सकती है।बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मिलेगा। Moto G04s को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग स्पीड के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्मार्टफोन Android 14 पर काम करेगा। इसमें मोटो गेस्चर और Dolby Atmos का फीचर मिलेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »