19 Apr 2024, 13:36:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Crypto Market: Bitcoin करीब 17 फीसदी लुढ़का, दूसरी करेंसी भी धराशायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2021 2:54PM | Updated Date: Dec 4 2021 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य को लेकर छिड़ी बहस के बीच इस बाजार में भारी उथल पुथल देखने को मिल रहा है। CoinGecko के मुताबिक बिटक्वाइन समेत दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट आई है। किस क्रिप्टो में कितनी गिरावट: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन 16.6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। गिरावट ऐसी थी कि बिटक्वाइन 42,000 डॉलर के निचले स्तर पर भी आ गया। रुपए के हिसाब से देखें तो ये करेंसी 31 लाख 70 हजार रुपए प्रति बिटक्वाइन के स्तर तक आ गया।  10 नवंबर को 69, 000 डॉलर स्तर को टच करने के बाद से बिटक्वाइन में लगातार गिरावट आई है। अब तक लगभग 21,000 डॉलर की गिरावट आ चुकी है। इसके अलावा, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ा सिक्का और दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो ईथर, शनिवार को 15.9 फीसदी गिरकर 3,848.23 डॉलर पर कारोबार कर रहे थे।
 
भारत में छिड़ी है बहस: भारत में क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य को लेकर तमाम तरह की चिंताएं हैं। यही वजह है केंद्र सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर लगाम लगाने के लिए सदन में बिल भी लेकर आ रही है। देश के सबसे दौलतमंद अरबपति मुकेश अंबानी ने भी भारत सरकार के इस बिल का समर्थन किया है। वहीं, रिजर्व बैंक की ओर से भी क्रिप्टोकरेंसी के दुष्प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »