20 Apr 2024, 12:38:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Motorola बनेगी 200MP कैमरे फोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2021 1:17PM | Updated Date: Nov 25 2021 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Samsung ने इसी साल सितंबर में 200MP ISOCELL कैमरा सेंसर पेश किया था। लेकिन Samsung ने अपने किसी भी स्मार्टफोन में 200MP कैमरा सेंसर नहीं दिया। दूसरी तरह Samsung और Xiaomi को पीछे छोड़ते हुए Motorola की तरफ से 200MP वाला कैमरा फोन लॉन्च करने की तैयारी है। Motorola पहली कंपनी होगी, जिसके स्मार्टफोन में Samsung का 200MP ISOCELL कैमरा इस्तेमाल किया जाएगा। Motorola के 200MP कैमरा फोन को अगले साल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। सबसे पहले Motorola स्मार्टफोन में 200MP कैमरा फोन पेस किया जाएगा। Moto ऐसा करने वाली पहली कंपनी होगी। इसके बाद साल 2022 की दूसरी छमाही तक Xiaomi की तरफ से 200MP कैमरा फोन लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Samsung साल 2023 में 200MP कैमरा फोन लॉन्च कर सकती है।
 
टिप्सटर की तरफ से स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है कि आखिर किस स्मार्टफोन में 200MP कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा और ना ही फोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है। बता दें Samsung के नये सेंसर का इस्तेमाल आमौतर पर सबसे पहले Xiaomi करती है। लेकिन इस बार motorola ने दांव मार दिया है। Xiaomi साल 2022 की दूसरी छमाही तक 200MP फोन लॉन्च नहीं करने जा रही है। Motorola के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात करें, तो कंपनी साल 2022 तक 50MP कैमरे के साथ 200MP कैमरा सेंसर दे सकती है। मौजूदा वक्त में Motorola Edge 20 स्मार्टफोन बिक्री के लिए मार्केट में मौजूद है। इसमें 108MP कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा Moto की तरफ से मिड-रेंज में Moto G60 स्मार्टफोन को 108MP कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »