25 Apr 2024, 16:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में पहले अखिल भारतीय घरेलू कामगार सर्वेक्षण की शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2021 1:13PM | Updated Date: Nov 22 2021 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव सोमवार को स्वतंत्रता के बाद देश के पहले अखिल भारतीय घरेलू कामगार सर्वेक्षण की शुरुआत की। यादव ने यहां इस सर्वेक्षण की ऑनलाइन शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं और नीतियां आम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। इस अवसर पर मंत्रालय में राज्यमंत्री रामेश्वर तेली, सचिव सुनील बर्थवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह सर्वेक्षण पूरे देश में एक साथ होगा इसमें सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी 742 जिले शामिल किए जाएंगे यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी होगा। यादव ने कहा कि इस सर्वेक्षण से देश भर में घरेलू कामगारों की संख्या का अनुमान लगाया जा सकेगा और उनकी स्थिति का भी आकलन हो सकेगा। यह सर्वेक्षण कामगारों की श्रेणियां तथा उनको मिलने वाले पारिश्रमिक के बारे में भी जानकारी देगा। इस सर्वेक्षण में देश भर से डेढ़ लाख से ज्यादा परिवार शामिल किए जाएंगे।             
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »