29 Mar 2024, 04:06:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब सपनों का घर लेना हुआ आसान! इस सरकारी बैंक ने होम, व्हीकल लोन किया सस्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 6:11PM | Updated Date: Oct 17 2021 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आप भी घर लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि अब आपको सस्ते में लोन मिल सकता है। दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपने आवास ऋण पर ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती की है। यानी अब आप कम ब्याज में अपने सपनों का घर ले सकते हैं। इतना ही नहीं, बैंक ने वाहन ऋण (Auto Loan) पर ब्याज दर में भी 0.50 प्रतिशत की कमी की है। 
 
बैंक ने खुद इसकी जानकारी दी है। बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'इस कटौती के बाद बीओआई की आवास ऋण दर 6।50 प्रतिशत से शुरू होगी। पहले यह 6.85 प्रतिशत थी। वहीं बैंक के वाहन ऋण पर ब्याज दर 7.35 से घटकर 6.85 प्रतिशत रह गई है। बैंक ने आगे बताया कहा कि यह विशेष दर 18 अक्टूबर, 2021 से 31 दिसंबर, 2021 तक लागू रहेगी। नए लोन या लोन के स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों के लिए नई ब्याज दर लागू होगी। सबसे खास बात कि इसके साथ ही बैंक ने 31 दिसंबर, 2021 तक होम लोन और व्हीकल लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क को समाप्त कर दिया है। यानी अब बैंक के इस घोषणा के बाद घर और गाड़ी दोनों ही लेना किफायती हो गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »