20 Apr 2024, 19:55:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Apple के Founder Steve Jobs का जॉब एप्लिकेशन इतने रुपये में बिका..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 5:43PM | Updated Date: Jul 30 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी टेक कंपनी Apple के संस्थापक Steve Jobs का जॉब एप्लिकेशन 3,43,00 डॉलर यानी 2,50,00,000 रुपये में बिका है। स्टीव जॉब्स के हाथ की लिखी एक जॉब एप्लिकेशन की नीलामी हुई थी। स्टीव जॉब्स का लिखा यह एप्लिकेशन वर्ष 1973 का है। स्टीव जॉब्स कॉलेज से निकलने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे थे उसी समय उन्हें इस जॉब एप्लिकेशन को लिखा था। बता दें कि इसके पूर्व भी इसकी नीलामी हो चुकी है और तब इसकी कीमत करीब 1।27 करोड़ रुपये तक पहुंची थी। 
 
Steve Jobs ने इस एप्लिकेशन में इस बात का जिक्र नहीं किया था कि वे किस पद के लिए आवेदन कर रहे थे। हालांकि उन्होंने इस एप्लिकेशन में अपने अनुभव के बारे जिक्र किया था। उन्होंने इस एप्लिकेशन में अपनी क्षमता, रुचि और स्किल्स के बारे में लिखा हुआ है। उन्होंने स्किल्स के तहत कंप्यूटर, कैलकुलेटर और डिजाइन टेक के बारे में जिक्र किया था। इसके अलावा विशेष क्षमता के तौर पर उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक टेक या डिजाइन इंजीनियर डिजिटल लिखा हुआ था। इस जॉब एप्लिकेशन में सबसे ऊपर में नाम, पता और बर्थ डेट लिखी हुई है। एप्लिकेशन में पते के स्थान पर उन्होंने अपने कॉलेज रीड कॉलेज का जिक्र किया गया है। 
 
Apple के संस्थापक Steve Jobs और सह-संस्थापक स्टीव वोजानिएक ने कंप्यूटर Apple 1 का निर्माण किया था। 2019 में Apple 1 कंप्यूटर ई-कॉमर्स वेबसाइट ईबे पर 17.5 लाख डॉलर (12.3 करोड़ रुपये) की कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध था। वुडन केसिंग होने की वजह से इस कंप्यूटर की कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच गई थी। 11 अप्रैल 1976 में Apple 1 कंप्यूटर लॉन्च हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »