19 Apr 2024, 06:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा डिजिटल ने किया 1एमजी का अधिग्रहण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2021 8:08PM | Updated Date: Jun 10 2021 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा संस की स्वामित्व वाली कंपनी टाटा डिजिटल लिमिटेड ने डिजिटल हेल्थ कंपनी 1एमजी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में नियंत्रण हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। टाटा संस ने कहा कि 1एमजी में निवेश उसके डिजिटल इको सिस्टम तैयार करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इससे विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उपभोक्ताओं के लिए ई फार्मेसी, ई डायग्नोस्टिक्स और टेलीकंसल्टेशन बहुत ही महत्वपूर्ण है और इस क्षेत्र में 1एमजी एक सशक्त कंपनी के रूप में उभर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »