25 Apr 2024, 12:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 588 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2021 11:24AM | Updated Date: May 9 2021 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ता हुआ 588 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 30 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 3.91 अरब डॉलर बढ़कर 588.02 अरब डॉलर पर रहा जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 23 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 1.70 अरब डॉलर बढ़कर 584.11 अरब डॉलर पर था। केंद्रीय बैंक ने बताया कि 30 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.41 अरब डॉलर बढ़कर 546.06 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 50.5 करोड़ डॉलर घटकर 35.46 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.51 अरब डॉलर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »