28 Mar 2024, 18:35:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 4.34 अरब डॉलर बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2021 2:03PM | Updated Date: Apr 18 2021 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए नौ अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.34 अरब डॉलर बढ़कर 581.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 2.42 अरब डॉलर गिरकर चार महीने से अधिक के निचले स्तर 576.87 अरब डॉलर पर आ गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, नौ अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.02 अरब डॉलर चढ़कर 539.46 अरब डॉलर पर रहा। स्वर्ण भंडार भी 1.30 अरब डॉलर बढ़कर 35.32 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.95 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.49 अरब डॉलर रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »