29 Mar 2024, 12:59:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल की कीमतें दूसरे दिन भी स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2021 10:58AM | Updated Date: Apr 17 2021 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी का रुख बने रहने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें शनिवार को लगातार दूसरे दिन स्थिर रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 15 दिन स्थिर रहने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को इनमें कटौती की थी।
 
दिल्ली में उस दिन पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 90.40 रुपये प्रति लीटर और  डीजल की कीमत भी 14 पैसे घटकर 80.73 रुपये प्रति लीटर पर आ गई। इससे पहले लगातार 15 दिन तक दोनों  ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »