19 Apr 2024, 21:15:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अप्रैल के महीने में वक्त पर निपटा लें बैंक से जुड़ा काम 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2021 11:11AM | Updated Date: Mar 30 2021 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर बैंक से जुड़ा आपको कोई काम बचा हुआ है तो उसे कल के लिए न टालें, वरना आपको अपने काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपके पास पहले से ही बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट हो तो इससे बचा जा सकता है। 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है। इनकम टैक्स, बचत और बैंकिंग से जुड़े कई कामों में बदलाव होंगे। अप्रैल में अगर आपका कोई बैंकिंग से जुड़ा जरूरी काम है तो आपको थोड़ा पहले से अलर्ट रहना होगा, क्योंकि अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही उन छुट्टियों के बारे में जान लें ताकि आपका कोई काम अटक न जाए। तो आइए आपको बताते हैं कि किस किस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।  
 
अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक 
तारीख                               बैंक बंद
1 अप्रैल                    बैंकों में खाताबंदी की वजह से कामकाज नहीं होगा
2 अप्रैल                    गुड फ्राइडे की वजह से बैंक बंद रहेंगे
4 अप्रैल                    रविवार की छुट्टी होगी
5 अप्रैल                    बाबू जगजीवन राम जयंती, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में छु्ट्टी
6 अप्रैल                    तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की वजह से छुट्टी
10 अप्रैल                  दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा 
11 अप्रैल                  रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे
13 अप्रैल                  गुड़ी पड़वा/तेलुगू नववर्ष दिवस/उगादी महोत्सव पर बैंक बंद
14 अप्रैल                  अंबेडकर जयंती/ तमिल नववर्ष दिवस/विशु/बीजू महोत्सव/चीरोबा/ बोहाग बिहू की छुट्टी
15 अप्रैल                  हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस बोहाग बिहू और सरहुल की छुट्टी होगी
16 अप्रैल                  बोहाग बिहू की वजह से बैंक बंद रहेंगे 
18 अप्रैल                 रविवार की छुट्टी रहेगी 
21 अप्रैल                 रामनवमी के अवकाश पर बैंक बंद रहेंगे
24 अप्रैल                 चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद
25 अप्रैल                 रविवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »