28 Mar 2024, 15:14:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार सातवें दिन स्थिर रहे पेट्रोल डीजल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2021 10:37AM | Updated Date: Mar 6 2021 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस द्वारा उत्पादन नहीं बढ़ाने के निर्णय के बाद कच्चे तेल में आए उबाल के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार सातवें दिन स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.62 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 69.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 मार्च को इन दोनों की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आॅयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »