28 Mar 2024, 17:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजाज ऑटो की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2021 12:20PM | Updated Date: Mar 1 2021 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड ने इस वर्ष फरवरी में कुल मिलाकर  375017 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 354913 वाहनों की तुलना में 6 फीसदी अधिक है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि घरेलू बाजार में इस वर्ष फरवरी में 148 934 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई जो फरवरी 2020 में बेचे गए 146876 वाहनों की तुलना में 1 फीसदी अधिक है। इस अवधि में कंपनी ने 183 629 दुपहिया वाहनों का निर्यात किया जो पिछले वर्ष इसी महीने में विदेशों में बेचे गए  163346 वाहनों की तुलना में 12 फीसदी अधिक है।
 
इस तरह कंपनी ने फरवरी में कुल मिलाकर 332563 वाहनों की बिक्री की जो फरवरी 2020 में बेचे गए 310222 वाहनों की तुलना में 7 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा कि फरवरी में घरेलू बाजार में तिपहिया वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने में देश में उसने 15877  तिपहिया वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 21871 वाहनों की तुलना में 27 फीसदी कम है। हालांकि इस महीने में उसने 26577  वाहन निर्यात किए जो फरवरी 2020 में विदेशी बाजारों में बेचे गए तिपहिया वाहनों की तुलना में 16प्रतिशत अधिक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »