20 Apr 2024, 02:33:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खरीदें सबसे सस्ती एलईडी टीवी, मिलेगी शानदार पिक्चर क्वालिटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2021 12:26PM | Updated Date: Feb 28 2021 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजकल मार्केट में ऐसी कई टीवी हैं जो आपको कम कीमत पर शानदार पिक्चर क्वालिटी देती हैं। अगर आप भी नई टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो 10,000 रुपये में आप शानदार टीवी खरीद सकते हैं। आपको ऐसे कई मॉडल्स मिल जाएंगे, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। जानते हैं सबसे सस्ते स्मार्टटीवी कौन से हैं।
 
Thomson R9 60cm LED TV- ये एक शानदार LED TV है। आपको इस टीवी में 1366 x 768 पिक्सल रिजोल्यूशन वाला HD रेडी पैनल दिया जा रहा है। इस टीवी का साउंड आउटपुट 20W का है। अगर आप ऑनलाइन तरीके से ये टीवी खरीदते हैं तो आपको कई ऑफर्स भी मिल सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इस टीवी की कीमत 6,999 रुपये है।
 
Panasonic 60 cm LED TV- सस्ते टीवी में आपको पैनासोनिक का ये टीवी भी मिल जाएगा। इस टीवी की रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल का है। जिसमें HD रेडी पैनल दिया गया है। इस टीवी में इसको 6W का साउंड आउटपुट मिलता है। पेटीएम मॉल से आप इस टीवी को 8,969 रुपये में खरीद सकते हैं।
 
Blaupunkt GenZ Smart 80cm LED TV- 10 हजार रुपये में ये एक शानदार ऑप्शन है। इसे आफ फ्लिपकार्ट से 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब जैसा सपोर्ट दिया गया है। इस टीव में 1366 x 768 पिक्सल का HD रेडी पैनल दिया गया है। जिसका साउंड आउटपुट 30W का है।
 
Shinco 80 cm LED TV- इस टीवी में 1366 x 768 पिक्सल रिजोल्यूशन का HD रेडी पैनल दिया गया है। इसका साउंड आउटपुट 20W का है। आप इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको इसमें 1 साल की वॉरंटी मिलती है।
 
Koryo 80 cm LED TV- इस टीवी में आपको 1366 x 768 पिक्सल रिजोल्यूशन वाला HD रेडी पैनल मिलेगा। जिसका साउंड आउटपुट 16W का है। इस टीवी पर 1 साल की वॉरंटी मिलती है। ऐमेजॉन से इसे आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »