29 Mar 2024, 20:48:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी नये स्तर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2020 12:17PM | Updated Date: Nov 25 2020 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में जोरदार लिवाली समर्थन से नयी उड़ान जारी है और बाम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज निफ्टी बुधवार को नयी चोटी पर खुले। बीएसई सेंसेक्स की आज शुरुआत गत दिवस के बंद 44523.02 अंक के मुकाबले 44749.73 अंक पर 226.71 अंक मजबूती में हुई और प्रारंभ में ही 44825.32 तक चढ़ने के बाद फिलहाल 44758.92 अंक पर 235.89 अंक ऊंचा है। 

निफ्टी भी कारोबार की शुरूआत में कल के 13055.15 अंक की तुलना में 74.85 अंक ऊपर रिकॉर्ड 13130 अंक पर खुला और ऊंचे में 13033.70 अंक चढ़ने के बाद 13122.05 अंक पर 66.90 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। कल भी दोनों सूचकांकों में अच्छी तेजी रही थी। कारोबारियों के अनुसार कोरोना वैक्सीन को लेकर उम्मीदें, अर्थव्यवस्था के फिर ऊबरने और विदेशी बाजारों की मजबूती से देश के शेयर बाजारों को पंख लगे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »