25 Apr 2024, 07:21:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 1:34PM | Updated Date: Aug 4 2020 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशों से  मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार सुबह से ही तेजी  रही और दोपहर तक बीएसई का सेंसेक्स 600 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का  निफ्टी 150 अंक से अधिक चढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और  एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स 153.26 अंक की तेजी  के साथ 37,092.86 अंक पर खुला और दोपहर तक छह सौ अंक से अधिक की बढ़त  बनाता हुआ 37,588.55 अंक पर पहुँच गया।
 
निफ्टी भी 55.05 अंक मजबूत होकर  10,946.65 अंक पर खुला और 11,067.20 अंक तक चढ़ गया। खबर लिखे जाते समय  सेंसेक्स 603.62 अंक यानी 1.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 37,543.22 अंक पर  और निफ्टी 158.35 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की बढ़त में 11,049.95 अंक पर था। ऊर्जा, बैकिंग, वित्त और ऑटो समूहों में बड़ी तेजी देखी गई। आईटी और टेक समूहों पर दबाव रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »