29 Mar 2024, 18:46:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार ले सकती है से बड़ा फैसला! हो सकता है किसानों का कर्ज माफ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 11:08AM | Updated Date: May 31 2020 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जैसा कि आप सभी जानते हैं देश भर में कोरोना वायरस के चलते काफी आर्थिक तंगी देखने को मिल रही है। ऐसे में केंद्र सरकार किसानों को लेकर कई बड़े फैसले करती हुई नजर आ रही है। केंद्र सरकार किसानों को एक और बड़ी राहत देने की तैयारी में जुटी हुई है। आपको बता दें कि मोदी सरकार किसानों को बड़े पैमाने पर कर्ज माफी का तोहफा देने पर विचार कर रही है। जानकारी के अनुसार सरकार किसानों के लिए एक लाख करो रुपए तक का कर्ज माफी का ऐलान कर सकती है। यह माफी कई चरणों में की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार किसानों के लिए पहले चरण में 25,000 करोड़ रुपए की कर्ज माफी का ऐलान करेगी।
 
किसानों के लिए इससे काफी मदद मिलेगी। आपको बता दे कि देश का किसान इस समय पहले ही कोरोना के कारण हो चुके लॉकडउन से परेशान था अब पाकिस्तान से आई टिड्ड्यों ने देश में बड़े पैमाने पर फसल को चौपट किया हुआ है। मौजूदा समय में किसानों पर कुदरत की दोनों तरफ से मार पड़ रही है। सावधान के चलते जहां एक तरफ फल सब्जियों की मांग बहुत कम हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ कम दामों पर बिकने पर भी किसानों को घाटा हो रहा है। थोक बाजार में कृषि उत्पादों के दाम 30 से 40% गिर चुके हैं। प्याज और टमाटर उत्पादक किसानों का तो हाल ही बेहाल हो चुका है। थोक मंडी में प्याज 500 रुपए क्विंटल के हिसाब से मिल रही है। जिससे किसानों की लागत तक का पैसा वापस नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं, टमाटर भी इसी तरह खराब हो रहे हैं।
 
दिल्ली के फुटकर बाजारों में टमाटर 10 से 15 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। मौजूदा समय में हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार किसानों के हक में कर्ज माफी का फैसला लेने वाली है। केंद्र सरकार का शुरू से ही किसानों पर ध्यान केंद्रित नजर आ रहा है। 2022 तक किसानों की आमदनी को दुगना करने के लिए सरकार टारगेट बना चुकी है। पिछले दिनों आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रुपए के तक इसका ऐलान भी किया गया था। इस पैकेज में भी एक बड़ा हिस्सा किसान खेती और उससे जुड़े काम धंधों को लेकर किया गया था। इस पैकेज में किसानों के लिए 30,000 करोड़ रुपए की इमरजेंसी वर्किंग कैपिटल फंडिंग की व्यवस्था भी की गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »