19 Apr 2024, 03:55:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

8 मई को लाँच किया जायेगा Mi 10 5G स्मार्टफोन, 108 MP कैमरे से है लैस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2020 1:18AM | Updated Date: May 5 2020 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Mi 10 5G स्मार्टफोन को जल्द लाँच किया जा सकता है। इस फोन के 4जी वेरिएंट को तो लाँच कर दिया गया था। इस इसके 5जी वेरिएंट को पेश किया जायेगा। इसके बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी है। इसको 8 मई को लाँच किया जायेगा। इसके अलावा इस फोन को लेकर कई जानकारी सामने आयी है जिससे इसके बारे में पता चलता है। इसको इस दिन भारत में लाँच किया जायेगा। अब इसके बारे में अन्य जानकारी भी देते है।
 
इस फोन की कीमत कितनी होगी, इसके बारे में जानकारी नही आयी है, इसके बारे में तो जानकारी फोन के लाँच होने के बाद ही मिल पायेगी। इस फोन को भारत से बाहर तो फरवरी में ही लाँच कर दिया गया था लेकिन अब इसको भारत में पेश किया जायेगा। फोन के पिछले हिस्से में दमदार कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में डुअल फ्लैश दी जा सकती है। इसको एक से अधिक रंग में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसकी लाँच तारीख के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी गई है।
 
इस फोन को बेस माॅडल को ही भारत में पेश किया जायेगा। इसके सामने की तरफ एक कैमरा दिया जा सकता है। इसके बारे में विस्तार से आपको कई जानकारी देते है। इस फोन के रियर में एक कैमरा तो 108 मेगापिक्सल का दिया जायेगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में सेल्फी केलिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »