29 Mar 2024, 07:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Tata Sky Broadband का नया ऐलान, जल्द करेगी ये नई सेवा लॉन्च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 11:16AM | Updated Date: Mar 30 2020 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

Tata Sky Broadband जल्द ही नयी सर्विस लाने की तैयारी में है। इस सर्विस को लेकर कंपनी ने अपनी ऑफिशल साइट पर एक टीजर लॉन्च किया है। इस टीजर के मुताबिक टाटा स्काई ब्रॉडबैंड लैंडलाइन सर्विस लॉन्च करेगी। जिसमें ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। टाटा स्काई ने अभी तक लैंडलाइन सेवा की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। 

कंपनी की तरफ से एक टीजर ही जारी किया गया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग देने की बात कही गई है। कंपनी ने अब तक इस सेवा की लॉन्चिंग तारीख का एलान नहीं किया है। साल 2015 में टाटा स्काई ब्रॉडबैंड की शुरुआत हुई थी और इसके बाद देखते-ही-देखते कंपनी के साथ लाखों यूजर्स जुड़ गए थे। दूसरी तरफ रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल जैसी कंपनियां अपने यूजर्स को लैंडलाइन की सेवा दे रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »