29 Mar 2024, 05:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल पाँच-पाँच पैसे सस्ते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 1:50PM | Updated Date: Feb 27 2020 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार तीन दिन स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में गुरुवार को पाँच-पाँच पैसे की गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज पाँच पैसे सस्ता होकर 71.96 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। डीजल की कीमत भी पाँच पैसे घटकर 64.65 रुपये प्रति लीटर रह गयी। 

कोलकाता और मुंबई में भी पेट्रोल पाँच-पाँच पैसे सस्ता होकर क्रमश: 74.60 रुपये और 77.62 रुपये प्रति लीटर रह गया। चेन्नई में इसकी कीमत छह पैसे की गिरावट के साथ 74.75 रुपये प्रति लीटर रही। तीनों महानगरों में डीजल के दाम पाँच-पाँच पैसे घटे। एक लीटर डीजल कोलकाता में 66.97 रुपये, मुंबई में 67.75 रुपये और चेन्नई में 68.27 रुपये का बिका। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »