19 Apr 2024, 07:53:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रियलमी ने सलमान खान को बनाया ब्रांड अंबेसडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 2:49PM | Updated Date: Feb 26 2020 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रियलमी ने अभिनेता सलमान खान को अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि सलमान खान उसके नये स्मार्टफोन रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो का प्रचार प्रसार करेंगे। उसने कहा कि इस अभिनेता की लोकप्रियता को देखते हुये ही ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है ताकि कंपनी की पहुंच अधिक से अधिक युवाओं तक हो सके। कंपनी ने पहली बार किसी अभिनेता को अंबेसडर नियुक्त किया है। अभिनेता ने कहा कि देश में सबसे तेजी से बढ़ रहे इस स्मार्टफोन ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए गौरव की बात है। बहुत कम समय में इस ब्रांड ने लोकप्रियता हासिल की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »