28 Mar 2024, 14:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महाशिवरात्रि पर सर्राफा बाजार बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 3:50PM | Updated Date: Feb 21 2020 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में अवकाश रहा जिसके कारण कारोबार नहीं हुआ लेकिन वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं में भारी तेजी दर्ज की गयी है। कारोबारियों के अनुसार स्थानीय बाजार में अवकाश रहा। थोक में कारोबार नहीं हुआ जबकि खुदरा में कारोबार हुआ। इसबीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में भारी बढोतरी हुयी है।
 
चीन में कोरोना वायरस के मामलों में बढोतरी होने की खबर से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिहाज से कीमती धातुओं का रूख किया है। वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार भी गिरावट दर्ज की गयी है। लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 12.25 डॉलर बढ़कर 1633.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 2.70 डॉलर चढ़कर 1619.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 0.14 डॉलर की बढ़त लेकर 18.52 डॉलर प्रति औंस बोली गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »