28 Mar 2024, 16:25:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ये है दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:30PM | Updated Date: Feb 21 2020 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अमेरिका के आईटी इंजीनियर पॉल क्लिंगर ने एक ऐसा लैपटॉप तैयार किया है जिसकी स्क्रीन सिर्फ एक इंच की है और डिस्प्ले 0.96 सेमी की है। इसे दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप कहा जा रहा है। बता दें कि, इस लैपटॉप को बनाने में महज सात दिन लगे हैं और इसमें कुल 85 डॉलर यानी करीब छह हजार रुपये खर्च हुए हैं। इस लेपटॉप को बनाने वाले व्यक्ति का नाम पॉल क्लिंगर है जो कि अमेरिकी आईटी इंजीनियर हैं।
पॉल के मुताबिक, उन्होंने इस लैपटॉप का नाम 'थिंक टिनी' रखा है। यह लैपटॉप आईबीएम के थिंकपैड का छोटा रूप है।
 
इस छोटे से लैपटॉप में थिंकपैड की तरह कीपैड के बीच में लाल रंग का ट्रैक पॉइंट स्टाइल कर्सर कंट्रोलर भी दिया गया है। इसमें 300 एमएएच की बैटरी लगी है। जिसे चार्ज भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस मिनी लैपटॉप में यूजर गेम भी खेल सकते हैं। इसमें 300 एमएएच की बैट्री भी लगी है, जिसे चार्ज भी किया जा सकता है । इस मिनी लैपटॉप की खास बात ये है कि इसमें गेम भी खेला जा सकता है । इसके लिए कीपैड के बीच में लाल रंग का ट्रैक पॉइंट स्टाइल कर्सर कंट्रोलर लगाया गया हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »