28 Mar 2024, 18:14:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

OLA एवं UBER को देगी टक्‍कर, महिंद्रा Atom होने जा रही है लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 1:06AM | Updated Date: Feb 11 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में ऑटो एक्सपो 2020 में पेश होने पर OLA एवं UBER को टक्‍कर देगी Mahindra Atom एक इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल। महिंद्रा ने ऑटो एक्सपो 2020 में कई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों को पेश किया है, लेकिन Mahindra Atom उन गाड़ियों में से एक है जो कुछ महीनों बाद भारत में लॉन्च होने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि Mahindra Atom OLA और UBER के लिए मुसीबत बन सकती है। Mahindra Atom की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। Mahindra Atom में चार लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसके पीछे की सीट पर 3 लोग बैठ सकते हैं। वहीं, आगे केवल ड्राइवर के बैठने की जगह है।

Mahindra Atom में 48kW का मोटर मिलेगा, जो करीब 20 हॉर्स पावर की ताकत जेनरेट करेगा। Mahindra Atom फुल सिंगल चार्ज पर 100 से 150 किलोमीटर का रेंज देगी। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर आप इसे 150 किलोमीटर तक बिना रुके चला सकते हैं। Mahindra Atom में पीछे बैठे यात्री को एक टैब मिलेगा। इसकी मदद से पीछे बैठा यात्री ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक की जानकारी को रियल टाइम में हासिल कर सकेगा।

वहीं, ड्राइवर के सामने भी एक टैब मिलेगा जिससे वो किसी भी ट्रैवल रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकता है। इस कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसके दरवाजे से आप आसानी से बाहर या अंदर आ सकते हैं। वहीं, इसके फ्लोर काफी फ्लैट है जिससे यात्रा के दौरान आपको बेहतर राइडिंग अनुभव मिलेगा। Mahindra & Mahindra अपनी Mahindra Atom को 3 से 5 महीने के भीतर लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि Mahindra Atom को कंपनी 12 से 14 लाख रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »