28 Mar 2024, 19:28:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 17वें सप्ताह बढ़ा, नये रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 8:03PM | Updated Date: Jan 24 2020 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 17वें सप्ताह बढ़ता हुआ 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा आज जारी आँकड़ों के अनुसार, 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 94.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 462.16 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार 17वाँ सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 461.21 अरब डॉलर पर रहा था।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 86.7 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई और यह 428.45 अरब डॉलर पर पहुँच गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की जिससे स्वर्ण भंडार भी सात करोड़ डॉलर बढ़कर 28.56 अरब डॉलर का हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि और विशेष आहरण अधिकार 30-30 लाख डॉलर बढ़कर क्रमश: 3.70 अरब डॉलर और 1.45 अरब डॉलर पर पहुँच गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »