28 Mar 2024, 23:27:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, छंटनी नहीं करेगी टाटा मोटर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 2:48PM | Updated Date: Dec 15 2019 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स घरेलू वाहन बाजार में जारी सुस्ती के बाद भी कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी। कंपनी को अगले कुछ महीनों में बाजार में उतारे जाने वाले नये उत्पादों के दम पर प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है।  कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक गुंटर बटशेक ने पीटीआई भाषा से साक्षात्कार में यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया कि क्या वाहन क्षेत्र में जारी नरमी के कारण कंपनी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है, उन्होंने कहा, 'हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी की ऐसा कुछ करने की योजना होती तो वह पहले ही कर चुकी होती।

बटशेक ने कहा, 'हम 12 महीने से नरमी के संकट से जूझ रहे हैं। यदि हम छंटनी करना चाहते तो हम पहले ही कर चुके होते। उन्होंने कहा कि कंपनी अगले कुछ महीने में एल्ट्रोज, नेक्सन ईवी और ग्रैविटास एसयूवी समेत अन्य उत्पाद बाजार में उतारने वाले हैं। इसके अलावा भारत चरण छह उत्सर्जन मानकों को अपनाना भी है। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि अर्थव्यवस्था चाहे जिस दिशा में जाये, हम बाजार से बेहतर प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं। चूंकि ये उत्पाद विभिन्न कीमत दायरे के हैं, हमारे मुनाफे की संभावनाएं हमेशा की तुलना में बेहतर स्थिति में है। अत: मैं अभी काफी सकारात्मक हूं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »