28 Mar 2024, 22:54:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एएच व्हीलर की दुकान पर अब पैक्ड फूड भी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 3:18PM | Updated Date: Nov 21 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के स्टेशन पर  एएच व्हीलर के स्टाल को अब मल्टीपरपज बनाने की तैयारी की जा रही है जिसके तहत अब स्टाल पर  पैक्ड फूड से लेकर दवाइयां तक  मिलेंगी। इस संबंध में रेलवे की तरफ  से रही झंडी मिल गई है। अब लाइसेंस फीस के लिए मुख्यालय स्तर पर बातचीत चल  रही है। उत्तर रेलवे को छोड़कर रेलवे के अन्य जोन में इन बुक स्टालों पर  यह नई सुविधा शुरू भी हो चुकी है।
 
वरिष्ठ मंडल  वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने आज पत्रकारों को कहा कि रेलवे  स्टेशन पर बने एच व्हीलर के बुक स्टाल पर अभी तक सिर्फ किताबों के अलावा  देश-विदेश के अखबार साहित्य,पत्रिकाओं आदि की बिक्री होती थी,लेकिन बदलते  वक्त में डिजिटल, मोबाइल, इंटरनेट की जैसे आंधी आ गई हो, जिसके चलते  किताबों, समाचार पत्रों की बिक्री दिन प्रतिदिन घटने की वजह से एएच व्हीलर  के स्टाल की आमदनी भी प्रभावित हो रही थी। दुकानदारों का स्टालों से मोहभंग हो इससे पहले ही यहां अब खाद्य पदार्थों आदि की बिक्री की सुविधा उपलब्ध  कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
रेखा शर्मा ने कहा तमाम जोन में इसकी शुरूआत भी हो  चुकी है। इसी क्रम में उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर भी इसकी पहल की जा रही  है। इन स्टालों पर केवल रेलवे बोर्ड से एप्रूव्ड पैक्ड आइटम की बिक्री  होगी। साथ ही दवा और बैंडेज भी रखने की सुविधा रहेगी। इनकी लाइसेंस फीस  मुख्यालय में ही जमा होगी। उनके मुताबिक अभी तक इलाहाबाद, आगरा, झांसी,  मथुरा के स्टेशनों पर इसकी शुरूआत हो चुकी है।  मुरादाबाद में भी जल्द इसका स्वरुप बदलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »