28 Mar 2024, 19:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अक्टूबर में हवाई यात्रियों की संख्या चार प्रतिशत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 4:41PM | Updated Date: Nov 19 2019 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में हवाई यात्रियों की संख्या इस साल अक्टूबर में करीब चार प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ 23 लाख के पार पहुँच गयी जो इस साल जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा मंगलवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर में घरेलू मार्गों पर एक करोड़ 23 लाख 16 हजार यात्रियों ने उड़ान भरी। पिछले साल अक्टूबर में यह संख्या एक करोड़ 18 लाख 45 हजार रही थी। इस प्रकार इसमें 3.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। किफायती विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 47.4 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अक्टूबर में भी अपना दबदबा बनाये रखा।  58 लाख 42 हजार से ज्यादा यात्रियों ने उसकी उड़ानों में सफर किया।
 
स्पाइसजेट 16.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे और सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया 12.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। गोएयर की बाजार हिस्सेदारी 11.2 प्रतिशत दर्ज की गयी। एयर एशिया को 6.5 प्रतिशत और विस्तारा को 5.4 प्रतिशत यात्रियों ने चुना। भरी हुई सीटों के साथ यात्रा के मामले में हाल ही में नियमित विमान सेवा शुरू करने वाली एयर हेरिटेज पहले स्थान पर रही। उसका पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) 97.4 प्रतिशत रहा। स्पाइसजेट 90 प्रतिशत के साथ दूसरे और इंडिगो 85.1 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। गोएयर का पीएलएफ 83.1 प्रतिशत, एयर एशिया का 83 प्रतिशत और विस्तारा का 77 प्रतिशत रहा। एयर इंडिया की 76 फीसदी सीटें ही भर सकीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »