19 Apr 2024, 19:26:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक संकेतों से सोना 320 रुपए लुढ़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 4:08PM | Updated Date: Nov 6 2019 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में मंगलवार को पीली धातु में रही बड़ी गिरावट का असर दिल्ली सर्राफा बाजार पर आज दिखा और सोना 320 रुपये लुढ़ककर एक सप्ताह के निचले स्तर 39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 1,025 रुपये की भारी गिरावट के साथ करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 46,875 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। यह इस साल 26 सितंबर के बाद सफेद धातु में सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है। दोनों कीमती धातुओं के भाव लगातार दूसरे दिन टूटे हैं। वैश्विक स्तर पर मंगलवार को सोना हाजिर में 1.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी जो सितंबर के उत्तरार्द्ध के बाद सबसे ज्यादा है।
 
आज हालांकि यह दो डॉलर के सुधार के साथ 1,486.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 2.90 डॉलर चमककर 1,486.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और अमेरिका में बांड पर ब्याज बढ़ने से निवेशक पूँजी बाजार में जोखिम उठाने का साहस दिखा रहे हैं। इससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.02 डॉलर फिसलकर 17.54 डॉलर प्रति औंस रह गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »