29 Mar 2024, 12:09:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सितंबर में कोर उत्पादन 5.2 प्रतिशत गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 1:03AM | Updated Date: Nov 1 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के उद्योगों की धड़कन माने जाने वाले कोर उत्पादन में सितंबर 2019 के दौरान 5.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। सरकार के बृहस्पतिवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2018 में कोर उत्पादन की दर 4.3 प्रतिशत रही थी। अगस्त 2019 में कोर उत्पादन की दर 0.1 थी। 

चालू वित्त वित्त वर्ष में सितंबर तक कोर उत्पादन की दर 1.3 प्रतिशत रही है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 5.5 प्रतिशत था। कोर उत्पादन में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाईनरी, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट  और बिजली क्षेत्र का उत्पादन शामिल किया जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »