29 Mar 2024, 12:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मर्सिडीज बेंज जी-क्लास ने भारत में अपना पहला डीजल संस्करण पेश किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 1:57AM | Updated Date: Oct 17 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की सबसे बड़ी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेनस्टोडे ने अपनी मशहूर,  बेजोड़ जी-क्लास में डीजल की नयी जी 350 डी को आज पेश किया। मार्टिन श्वेनेक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने मुंबई में नयी मर्सिडीज-बेंज जी 350 डी को पेश करने के बाद कहा मर्सिडीज-बेंज भारत में प्रशंसकों और ग्राहकों के लिए पहली बार डीजल जी-क्लास, मर्सिडीज-बेंज जी 350 डी पेश कर रही है। भारत में नई मर्सिडीज-बेंज जी 350 डी की कीमत 1Þ 5 करोड़ रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

 

उन्होंने कहा कि 40 से अधिक वर्षों के समृद्ध इतिहास के साथ, जी-क्लास ने एक प्रतिस्पर्धी बाजार सेगमेंट में खुद के लिए एक जगह बना ली है। उन्हें यकीन है कि जी-क्लास के  प्रशंसक अपने पसंदीदा आलीशान आॅफ रोडर के इस नए अवतार को पसंद करेंगे।’ उन्होंने कहा कि नई मर्सिडीज-बेंज जी 350 में इंजन में छह सिलेंडर और 2925 सीसी का है। इसकी अधिकतम गति 199 किलोमीटर प्रति घंटे है। यह 7Þ 4 सेकंड में लगभग 100 किलोमीटर की गति पकड़ लेती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »