29 Mar 2024, 02:31:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यहां आधे दामों में मिल रही है Royal Enfield बुलेट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 9:43AM | Updated Date: Aug 19 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप भी बुलेट के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम आ सकती है। कई लोग बुलेट को पसंद तो करते हैं, लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से इसे खरीद नहीं पाते हैं। आज हम आपको दिल्ली के सेकंड हैंड बाइक बाजार के बारे में बता रहे हैं जहां आपको चमचमाती हुई बुलेट आधे दामों में मिल जाएगी। यहां हम आपको नई बुलेट कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं। बुलेट दो इंजन ऑप्शन में आती है। 
 
अगर बात करें इंजन और स्पेसिफिकेशन की तो रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 346 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 5250 आरपीएम पर 19.8 बीएचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस यह बाइक काफी दमदार है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 500 में 499 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 5250 आरपीएम पर 27.2 बीएचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 41.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
 
5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस यह बाइक काफी दमदार है। किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट के ऑप्शन में वर्तमान में यह बाइक आती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक में फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और ड्यूल चैनल एबीएस दिया गया है। सेकंड हैंड बाइक खरीदते वक्त नई बाइक खरीदने के मुकाबले ज्यादा सतर्कता बरतनी पड़ती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »