28 Mar 2024, 23:11:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिकार्ड से फिसला विदेशी मुद्रा भंडार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:17PM | Updated Date: Jul 21 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.11 अरब डॉलर घटकर 428.79 अरब डॉलर पर आ गया।  इससे पहले पांच जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 429.91 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया था। तीन सप्ताह के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में कमी दर्ज की गयी है।
 
रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.11 अरब डॉलर घटकर 399.69 अरब डॉलर पर आ गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 24.30 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 15 लाख डॉलर घटकर 3.34 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 12 लाख डॉलर घटकर 1.45 अरब डॉलर पर आ गया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »