29 Mar 2024, 02:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 641.11 अरब डॉलर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2021 12:13PM | Updated Date: Sep 19 2021 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले दो सप्ताह की रिकॉर्ड बढ़त के बाद 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 1.34 अरब डॉलर घटकर 641.11 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.89 अरब डॉलर बढ़कर अबतक के रिकॉर्ड 642.45 अरब डॉलर रहा था।

         
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 93.4 करोड़ डॉलर कम होकर 578.9 अरब डॉलर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 41.30 करोड़ डॉलर कम होकर 37.7 अरब डॉलर पर आ गया।
        
वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर बढ़कर 19.43 अरब डॉलर पर रहा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 50 लाख डॉलर बढ़कर 5.13 अरब डॉलर हो गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »