19 Mar 2024, 08:31:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

GOOD NEWS : व्हाट्सएप पर जल्‍द ही आएगा ये खास फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 1:58PM | Updated Date: Aug 12 2020 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। व्हाट्सऐप चलाने वालों के लिए एक खुशखबरी है। व्हाट्सएप जल्‍द की अपने ग्राहकों के लिए एक नया फीचर लॉन्‍च करने जा रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक इस मल्टी डिवाइस सपोर्ट को लिंक्ड डिवाइस फीचर कहा जा सकता है और यूजर्स को एक से ज्यादा डिवाइस में लॉगइन करने के लिए एक कोड की जरूरत होगी। 
 
बिना फोन नंबर के अपने व्हाट्सएप पर किसी को जोड़ने का एक नया तरीका लॉन्च किया गया है। व्हाट्सअप यूर्जस किसी भी क्यूआर कोड को स्कैन करके अपने कॉन्टेक्ट में जोड़ सकेंगे। ये फीचर ब्लैकबेरी मैसेंजर पर काफी समय पहले आता था। व्हाट्सएप पहले ही QR कोड लॉन्च कर चुका है, इसे जल्द रोल आउट किया जाएगा।
 
इससे पहले इस व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर ने बताया था कि लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा अपडेट में दो नए फीचर्स आए हैं जिनमें लिंक्ड डिवाइसेज और एडवांस्ड मोड फीचर शामिल है। लिंक्ड डिवाइस सामान्य तौर पर मल्टी डिवाइस फीचर ही है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में यूजर को न केवल मल्टी डिवाइस सपोर्ट मिलेगा, बल्कि एक ऑप्शन भी होगा जिससे उन सभी डिवाइसेज को मैनेज किया जा सकेगा, जो लिंक हैं।
 
WAbetainfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, लिंक्ड डिवाइसेज ऑप्शन को सेटिंग्स में जाकर एक्सेस किया जा सकेगा। जब आप लिंक्ड डिवाइसेज पर क्लिक करेंगे, तो उन सभी डिवाइस को देख सकेंगे जो आपके अकाउंट से लिंक हैं और कितने समय से हैं। यूजर को डिवाइस को अकाउंट से हटाने का ऑप्शन भी मिलेगा और साथ में नए डिवाइस को लिंक करने का ऑप्शन भी शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »