19 Apr 2024, 01:51:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल का चीन पर बड़ा एक्शन - डिलीट किए 2500 से ज्यादा यूट्यूब चैनल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 2:03PM | Updated Date: Aug 7 2020 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अब गूगल ने भी चीन के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए तगड़ा झटका दिया है। गूगल ने चीन के 2,500 से ज्यादा यूट्यूब चैनल्स को डिलीट कर दिया है। दरअसल, इन चीनी यूट्यूब चैनल्स के माध्यम से गलत जानकारी शेयर की जा रही थी। गूगल ने इसकी जानकारी मिलते ही इन चैनलों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। इस पूरे मामले पर गूगल का कहना है कि इन चैनल्स को अप्रैल और जून के दौरान यूट्यूब से हटा दिया गया था। गूगल ने कहा, चीन से संबंधित इन्फिलुएंस ऑपरेशंस के लिए चलाई जा रही जांच के तहत ये फैसला लिया गया है।
 
गूगल द्वारा जारी बुलेटिन में इस बात की पुष्टि की गई है कि यूट्यूब के मुताबिक इन चैनल्स पर अधिकतर स्पैमी, नॉन-पॉलिटिकल वीडियो को शेयर किया जा रहा था। बताया गया की इन वीडियो में राजनीति से भी जुड़ी बाते शामिल थीं। फिलहाल गूगल ने इन चैनल्स को डिलीट तो कर दिया है, लेकिन इनके नामों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। चैनल्स से जुड़ी अन्य जानकारी साझा कर दी गईं हैं। यूट्यूब के अलावा ट्विटर पर भी इस तरह की ही वीडियो के लिंक देखे गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »