29 Mar 2024, 16:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी में 100 अंकों की बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 3:01PM | Updated Date: Jun 5 2020 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर जोरदार तेजी लौटी। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त बनाकर कारोबार कर रहा था। सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 356.83 अंक यानी 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 34337.53 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 102.80 अंकों यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 10131.90 पर बना हुआ था।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र की क्लोजिंग के मुकाबले 217.85 अंकों की बढ़त के साथ 34198.55 पर खुला और 34357.30 तक उछला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 118.40 अंक चढ़कर 10093.80 पर खुला और 10147.50 तक चढ़ा। बाजार के जानकारों ने बताया कि अनलॉक के दूसरे चरण में आर्थिक गतिविधयां और तेज होने की उम्मीदों से बाजार में तेजी का रूख बना हुआ है। लगातार छह दिनों की तूफानी तेजी के बाद पिछले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। मगर, एक दिन की गिरावट के घरेलू शेयर बाजार में फिर तेजी का रुख बना हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »