19 Mar 2024, 11:06:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प्रसिद्ध कंपनी एटलस का कारखाना हुआ बंद, आर्थिक मंदी बनी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:07AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। कोरोना संकट के बीच आर्थिक नुकसान की वजह से देश की जानी-मानी साइकल की कंपनी एटलस बंद हो चुकी है। कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जानकारी दी गई। वहीं कारखाने के प्रबंधक ने कहा है कि मालिकों के पास कारखाना चलाने के लिए रकम नहीं है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट- 4 में सन 1989 से कंपनी में साइकिल का उत्पादन हो रहा था।
 
बता दें कि साइकल पर्यावरण से लेकर स्वास्थय के लिए अति फायदेमंद है। ऐसे में विश्व साइकिल दिवस के दिन देश की प्रसिद्ध कंपनी का बंद होना दुखद है। वहीं कंपनी प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी कर आर्थिक संकट के चलते काम बंद करने की जानकारी कर्मचारियों व कई विभागों को दी गई। इसके साथ ही यहां काम करने वाले सड़क पर आ गए सैकड़ों वर्कर्स से कहा गया है कि वह रोजाना गेट पर आकर हाजिरी लगाएं, जिससे वह कंपनी में उत्पादन न होने पर भी वेतन के हकदार रहें।
 
कारखाने के नोटिस में कहा गया है कि कंपनी पिछले कई वर्षों से भारी आर्थिक संकट से गुजर रही है। कंपनी ने सभी उपलब्ध फंड खर्च कर दिए हैं। अब स्थिति यह है कि कंपनी के पास कोई भी आय के श्रोत नहीं बचे हैं। यहां तक कि दैनिक खर्चों के लिए भी धन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रबंधक ने वर्कर्स से कहा है कि जब तक सेवायोजक धन का प्रबंध नहीं कर लेते है, तब तक कारखाने में कच्चा माल नहीं आएगा। ऐसी स्थिति में सेवायोजक फैक्ट्री चलाने की स्थिति में नहीं हैं। यह स्थिति तब तक ऐसी ही रहेगी, जब तक मालिक धन का प्रबंध नहीं कर लेते। नोटिस में वर्कर्स को 3 जून से बैठकी करने को कहा गया है। इससे 700 कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »