26 Apr 2024, 03:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने में झांसी, प्रदेश में 10वें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 6:09PM | Updated Date: May 22 2020 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। कोविड-19 के शुरूआती संक्रमण के खतरे को पहचानने और संक्रमण के खिलाफ लोगों तथा समुदाय को सुरक्षा प्रदाने करने वाले आरोग्य सेतु एप को उत्तर प्रदेश में झांसी की जनता ने बड़े पैमाने पर डाउनलोड किया है और प्रदेश में झांसी 10वें स्थान पर है।
 
यहां आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने आरोग्य सेतु ऐप और आयुष कवच कोविड एप को अधिक से अधिक डाउनलोड करने हेतु लोगों को प्रेरित करने और मंडल में व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के संबंध में शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने  में  प्रदेश में जनपद झांसी 10 वें, जालौन 28 वें एवं  ललितपुर 68 वें स्थान पर है। 
 
कोरोना महामारी से बचाव एवं स्व मूल्यांकन के लिए केंद्र सरकार द्वारा आरोग्य सेतु नाम से एक आधुनिक मोबाइल ऐप को विकसित किया गया है। यह एप  कोरोना (कोविड-19) वायरस के खतरे और जोखिम का आंकलन करने में नागरिकों की मदद करेगा। यह मोबाइल एप ब्लूटूथ, लोकेशन एवं मोबाइल नंबर का उपयोग कर आसपास मौजूद लोगों के बारे में अलर्ट जारी करता है। यह मोबाइल एप एंडरॉयड और आईओएस दोनों तरह के मोबाइल ऑपरेरिंटग सॉफ्टवेयर के लिए उपलब्ध है।
 
उन्होंने कहा कि उक्त एप में विशेषताओं के साथ इसमें राज्यवार कोरोना हेल्पलाइन सेंटर की सूची भी उपलब्ध है । इसके माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा किसी भी समय पूर्व निर्धारित प्रश्नों का उत्तर देकर स्वयं अपना मूल्यांकन किया जा सकता है। आपके समस्त डाटा को केंद्र सरकार द्वारा निजता कानून के तहत सुरक्षित रखा गया है।
 
मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल मे  अधिकारी विशेष रुप से जनपद जालौन,  ललितपुर मे समस्त नागरिको के मध्यम से एवं  विभिन्न प्रचार माध्यमो से मोबाइल एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड किए जाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने समस्त विभागों के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्रों के साथ ही अधिकाधिक संख्या में जनसामान्य द्वारा इस ऐप का प्रयोग कोरोना महामारी से बचाव हेतु कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित, जेडीसी  चंद्रशेखर शुक्ला, तीनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »