29 Mar 2024, 20:35:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इस राज्य सरक़ार का बड़ा फैसला, 30 लाख से अधिक लोगों के खातों में डालेगी इतने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 11:13AM | Updated Date: Apr 5 2020 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद परिवारों को दी जा रही सहायता राशि अब ढाई गुना बढ़ा दी है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने शुक्रवार को इस संबंध में सरकार की ओर से पूर्व में 1000 रुपए की राशि को बढ़ा कर 2500 रुपए करते हुए गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी दी। मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार ने 25 मार्च को विभिन्न श्रेणियों के पात्र परिवारों को 1000 रुपए की सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया था। अब राज्य सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पात्र परिवारों को 1500 रुपए की सहायता राशि और देने का निर्णय किया है।
 
राज्य सरकार की यह सहायता राशि 30 लाख 81 हजार 634 पात्र परिवारों को दी जा रही है। राज्य स्तर से 2500 रुपए की यह सहायता अतिरक्ति श्रेणी 1 और 2 के शेष परिवारों तथा श्रेणी तीन और चार के समस्त परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 
सरकार प्रथम किस्त 1000 रुपए की सहायता राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला कलक्टर द्वारा श्रम विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा तथा दूसरी किस्त की राशि 1500 रुपए के क्रम में उपयोगिता प्रमाण पत्र आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री मेघवाल ने बताया कि राशि 1500 रुपए प्रति परिवार की सहायता के लिए संबंधित जिलों के जिला कलक्टर द्वारा इंगित बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। राज्य स्तर से जिन पात्र परिवार को सहायता राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है उनकी सूची क्षेत्रवार डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करा दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »