29 Mar 2024, 00:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पुणे से चंडीगढ़ और इंदौर के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 4:41PM | Updated Date: Feb 24 2020 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने अगले महीने पुणे से चंडीगढ़ के लिए और मई में पुणे से इंदौर के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज बताया कि वह 15 मार्च से पुणे और चंडीगढ़ के बीच दैनिक उड़ान शुरू करेगी। पुणे और इंदौर के बीच 01 मई से दैनिक उड़ान शुरू की जायेगी। उसने बताया कि इन मार्गों पर दूसरी विमान सेवा कंपनियों की उड़ानें पिछले साल बंद हो गयी थीं और इस प्रकार वह दोनों रूटों पर एक मात्र सेवा प्रदाता होगी। एयरलाइन ने बताया कि दोनों मार्गों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »