28 Mar 2024, 17:07:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पीवीआर ने दिल्ली के वेगास मॉल में लांच किया नया मल्टीप्लेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 1:57AM | Updated Date: Nov 12 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े प्रीमियम फिल्म एक्जिबिटर पीवीआर सिनेमा ने दिल्ली के वेगास मॉल में अपना नया मल्टीप्लेक्स लाँच किया है। बारह स्क्रीन वाला यह मल्टीप्लेक्स उत्कृष्टता का बेजोड़ नमूना है, यहां बेमिसाल मेजबानी के इंतजाम और शानदार इंटीरियर्स के साथ आईमैक­स और 4डीएक­स जैसे इंटरनेशनल फॉरमेट पेश किए गए हैं। इस शुरुआत के साथ, पीवीआर सिनेमा की दिल्ली में उपस्थिति बढ़कर 16 मल्टीप­लेक्स  में 62 स्क्रीन और उत्तरी भारत में 56 मल्टीप­लेक्स में 244 स्क्रीन तक पहुंच जाएगी। इस अत्याधुनिक डिजाइन वाले सिनेमा को खूबसूरत रंगों, लाइटिंग और प्रीमियम सीटिंग सुविधाओं से सुसज्जित किया गया  है।

यहां 1,833 दर्शकों की बैठने की क्षमता के साथ 70, 000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। अत्याधुनिक तकनीक के साथ, 12-स्क्रीन वाले सुपरप्लेक्स में एक आईमैक­स स्क्रीन, एक 4 डीएक्स स्क्रीन, दो अल्ट्रा-प्रीमियम ल्यूक­स ऑडिटोरियम शामिल हैं। इसी के साथ ही पीवीआर प्लेहाउस में सात मेनस्ट्रीम ऑडिटोरियम के साथ खासतौर पर बच्चों के लिए मनोरंजक सुविधाओं से लैस एक विशेष ऑडिटोरियम भी है। थिएटर बारको 4के प्रोजेक्शन से लैस है, इसके नौ ऑडिटोरियम में डॉल्बी 7.1 सराउंड सिस्टम  और अन्य में डॉल्बी एटमॉस सिस­टम दिया गया है। इसके छह ऑडिटोरियम  में नेक्सजेन 3डी यूएचडी स्क्रीन लगायी गयी हैं। इसके अलावा, सभी ऑडिटारियम में रेक्लाइनर्स दिए गए हैं, जो कि दर्शकों को सिनेमा देखने का एक आरामदायक और लक­जीरियस अनुभव प्रदान कराते हैं। 

इस मल्टीप्लेक्स की लाँचिंग के मौके मरजांवा फिल्म के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस मल्टीप्लेक्स में 15 नवंबर से रिलीज होने वाली उनकी फिल्म ‘मरजावां’ मनोरंजन से भरपूर है। इसे देखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म लोगों को पसंद आयेगी। पीवीआर लिमिटेड के संयुक्त प्रंबंध निदेशक संजीव कुमार बिजली ने इस अवसर पर कहा,‘‘ मनोरंजन व्यवसाय का एक  महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान कराते रहें। पीवीआर भारत की सबसे बड़ी फिल्म  एक्जिबिटर कंपनी है और 70 शहरों भारत और श्रीलंका में 172 स्थानों पर  इसके पास कुल 821 स्क्रीन हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »