28 Mar 2024, 21:35:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोटोरोला लेकर आ रहा है ये शानदार फोल्डेबल मोबाइल, खास फीचर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 12:57PM | Updated Date: Oct 18 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Motorola ने आखिरकार अपने अपकमिंग फोल्डेबल Razr स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज कर दिया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 13 नवंबर 2019 को लॉन्च करने वाली है। सीनेट की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की दिग्गज कंपनी लेनोवो की एक यूनिट मोटोरोला एक गुप्त फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि रेजर ब्रांड को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
बता दें कि Samsung और Huawei भी मार्केट में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च कर चुके हैं। इसके बाद अभी हाल ही में Microsoft ने भी Surface Duo को लॉन्च किया है। अब Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola भी अपना फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इस लॉन्च को लेकर मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। CNET के द्वारा शेयर किए गए इस मीडिया इनवाइट में एक लिक्विड metal-esque मेटिरियल को पिघलते हुए दिखाया गया है और इसमें दिखाया गया है कि फोल्डेबल डिवाइस कैसी होगी।
 
Samsung और Huawei से अलग Motorola का यह स्मार्टफोन फ्लिप डिजाइन के साथ आ सकता है। बुक की तरह खुलने के बजाय यह डिवाइस फ्लिप करने से खुलेगा। यह लॉन्च इवेंट Los Angeles में आयोजित किया जाएगा। कंपनी इसे पॉप्युलर Razr ब्रांडिंग के साथ लॉन्च कर सकती है। इससे पहले Motorola का Razr भारत समेत दुनिया भर में अपने पतले डिजाइन और फ्लिप मेकेनिज्म के लिए बेहद पॉप्युलर हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »