29 Mar 2024, 19:57:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टिकटॉक को टक्कर देगा गूगल का नया ऐप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:25AM | Updated Date: Oct 16 2019 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टिकटॉक की पॉप्युलैरिटी ने बड़ी कंपनियों को चिंता में डाल दिया है। यही कारण है कि फेसबुक के बाद अब गूगल भी टिकटॉक को टक्कर देने के लिए एक ऐप लाने की सोच रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल अमेरिका के पॉप्युलर सोशल वीडियो शेयरिंग ऐप फायरवर्क को खरीदने की कोशिश में लगा है।
 
कई मायनों में टिकटॉक से अलग :- शॉर्ट वीडियो मेकिंग और शेयरिंग में फायरवर्क टिकटॉक से कई मायने में अलग हो सकता है। फायरवर्क यूजर्स को 30 सेकंड का वीडियो बनाने की सहूलियत देता है जो टिकटॉक में 15 सेकंड है। वहीं एक और चीज जो इसे टिकटॉक से अलग करती है वह यह है कि इसमें यूजर वर्टिकल के साथ ही हॉरिजॉन्टवल वीडियो भी शूट कर सकते हैं। कंपनी ने इस फीचर का नाम ‘रिविएल’ रखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »