19 Apr 2024, 09:08:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ब्लैकबेरी ने अपना नया उत्पाद सिलवटें मुक्त ब्लेजर बाजार में उतारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 4:11PM | Updated Date: Oct 15 2019 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। प्रसिद्ध कम्पनी ब्लैकबेरी ने अपने नया उत्पाद सिलवटेंमुक्त (रिकल फ्री) ब्लेजर ‘जैकपैक’ के नाम से बाजार में पेश किया है। प्रसिद्ध क्रिकेटर दीपक चाहर ने आज एम आई रोड पर स्थित ब्लैकबेरी के स्टोर में जैकपैक को पेश करते हुए पत्रकारों को बताया कि यह ब्लेजर मुख्य रूप से युवाओं को लक्षित करके बनाया गया है। इसे ब्लेजर में ही लगे पाउच में पैक किया जा सकता है।
 
इसके बावजूद इसमें सिलवटें नहीं आती हैं, लिहाजा इसे यात्रा के दौरान सुगमता से ले जाया जा सकता है। ब्लैकबेरीज के वीपी ब्रांड एक्सपीरियंस रमेश कौशिक जैकपैक को अनोखा उत्पाद बताते हुए कहा कि इसे नये यार्न से बुना जाता है, जो ब्लेजर को पूरी तरह से सिलवटों से मुक्त रखता है। देश में इसकी कीमत 7995 रुपये है जो ब्लैकबेरीज के एक्सक्लुसिव स्टोर, बड़े फार्मेट वाले कुछ खास स्टोर और मॉड्यूल में उपलब्ध हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »