29 Mar 2024, 16:26:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 4:10PM | Updated Date: Sep 15 2019 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में आयी तेजी के बल पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह सितंबर को समाप्त सप्ताह में एक अरब डॉलर बढ़कर 429.60 अरब डॉलर पर पहुंच गया। लगातार तीन सप्ताह की गिरावट के बाद चौथे सप्ताह में इसमें यह बढोतरी दर्ज की गयी है। इससे पहले 30 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 44.60 करोड़ डॉलर घटकर 428.60 अरब डॉलर रहा था। इससे पहले 23 अगस्त को समाप्त  सप्ताह में यह 1.45 अरब डॉलर घटकर 429.05 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ों के अनुसार, छह सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.20 अरब डॉलर की बढोतरी रही जिससे यह बढ़कर 397.20 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालाँकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.99 करोड़ डॉलर बढ़कर 27.35 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.62 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.43 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »