20 Apr 2024, 04:46:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपनी फिल्म कलंक रिलीज की थी। इस फिल्म को लेकर मीडिया में खूब खबरें बनीं। फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज़ था। फिल्म को करण 15 साल से बनाने की प्लानिंग कर रहे थे।अब आखिरकार फिल्म रिलीज हो चुकी है।फिल्म एक मल्टीस्टार कास्ट फिल्म थी जिसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त शामिल थे।
 
अब 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म से क्रिटिक्स और दर्शको से काफी नेगेटिव कॉमेंट्स सुनने को मिल रहे है।लेकिन फिल्म कमाई और अपनी पॉपुलरिटी में काफी पीछे रही है।हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अबतक सिर्फ 70 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है। ऐसे में मेकर्स को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। फिल्म का बजट 150 करोड़ करोड़ बताया जा रहा है।
 
इसके चलते अब फिल्म के फ्लॉप होने के बाद डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी फॉक्स स्टार इंडिया को भारी नुकसान हुआ है। अब करण जौहर इस नुकसान की भरपाई करने वाले हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि करण डिस्ट्रीब्यूटर्स को उनका पैसा लौटाने वाले हैं। वहीं इस फिल्म के को- प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी हैं। लेकिन वो इस नुकसान की भरपाई नहीं करेंगे। फिल्म को लेकर दो तरह की डील पहले ही हो चुकी है।
 
आपको बता दें दरअसल फिल्म को प्रोड्यूस किया गया फॉक्स के साथ ओवरऑल डील को धर्मा प्रोडक्शन ने लीड किया है। ऐसे में फॉक्स के नुकसान की भरपाई धर्मा प्रोड्क्शन्स की तरफ से किया जाएगा।वही कहा जा रहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर फॉक्स स्टार इंडिया को करण जौहर 30 करोड़ रुपए लौटाने वाले हैं।अब करण जौहर भी इस बारे में अपनी ऑफिशियल जानकारी देने वाले है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »