28 Mar 2024, 16:43:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पुणे पुलिस के Covid-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुईं करीना कपूर खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2022 11:59AM | Updated Date: Jan 17 2022 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित हुयी है। देश भर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन करने की अपील कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने पुणे पुलिस द्वारा शुरू किए गए कोविड-19 जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पुणे पुलिस का एक अधिकारी राज कपूर का फेमस सॉन्ग गाकर लोगों से मास्क पहनने का आग्रह कर रहा हैं। करीना ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर के प्रसिद्ध गाने ऐ भाई जारा देख के चलो के बोल बदल कर ऐ भाई मास्क पहने कर चलो गाता दिख रहा है, और लोगों से कोरोना गाइडलाइन अनुरूप व्यवहार करने का आग्रह कर रहा हैं। इस वीडियो में इंस्टाग्राम पर शेयर कर करीना ने पुणे पुलिस की सराहना करते हुए लिखा, शानदार वीडियो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »