29 Mar 2024, 20:35:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

83 के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिपॉन्स से खुश हैं रणवीर सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2021 12:17PM | Updated Date: Dec 2 2021 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 83 के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिपॉन्स से खुश हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिपॉन्स मिल रहा है। रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर सभी लोगों का धन्यवाद किया है।
 
रणवीर ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘एक बार फिर आपके प्यार भरे संदेशों के लिए ह्दय की गहराई से धन्यवाद। कप्तान कबीर खान ने उस सपने को पूरा किया, जिसको आप सबने देखा था। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 83 साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण रिलांयस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म इस साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में साथ-साथ रिलीज किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »